
दुर्ग न्यूज, 28 जनवरी। छावनी क्षेत्र में अवैध सट्टा एवं जुआ खिलाने वालों के विरूद्ध अभियान कार्यवाही के दौरान सीएसपी प्रभात कुमार की टीम ने आज थाना छावनी क्षेत्र में अवैध रूप से सटटा खिलाने वाले मो. आसिफ के ठिकाने नहर किनारे कसाई मोहल्ला में रेड कार्यवाही की और आरोपी मो. आसिफ, सबरजीत कुमार एवं दिलीप कुमार को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपी अवैध रूप से हारजीत का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते हुये पकड़े गए जिनसे पृथक पृथक 8 एवं 7 जुमला 15 नग सटटा पट्टी एवं 29 हजार 430 रुपये जब्त किया गया।

वहीं से कुछ दूरी पर मो. तौफिक के ठिकाने नहर किनारे कसाई मोहल्ला कैम्प-2 में भी रेड कार्यवाही की गयी जहां आरोपी मो. तौफिक एवं ईमामुददीन अवैध रूप से हारजीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते हुये पकड़े गए। इनसे पृथक पृथक 6 एवं 3 कुल जुमला 9 नग सट्टा पट्टी और 2300 रूपये जब्त किया गया। आरोपियो से कुल 31 हजार 730 रूपये जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध छावनी थाना में धारा 4 (क) सट्टा एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।


