छत्तीसगढ़ के सिलतरा में राख के ढेर में कोयला ढूंढ रहे 3 ग्रामीणों की मौत, 2 घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख

Share this

दुर्ग न्यूज, 31 जनवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में आज बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां राख के ढेर में कोयला ढूंढ रहे ग्रामीणों में 2 महिला समेत 3 की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। 

 जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। मलबे में दबने से मोहर बाई (50 वर्ष), पुनीत मनहरे (22 वर्ष) और पांचो गहरे (32 वर्ष) की मौत हो गई है। मोहर बाई और पुनीत मां बेटा हैं।

बताया जा रहा है कि सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनियों द्वारा राख फेंका जाता है। इस राख में कोयले की भी मात्रा रहती है। आसपास रहने वाले ग्रामीण राख के ढेर से बचा हुआ कोयला निकालते हैं। जिसका इस्तेमाल भोजन पकाने के लिए सिगड़ी जलाने में किया जाता है। आज एक नाबालिग सहित 5 लोग राखड़ से कोयला निकालने गए थे। उसी दौरान राख का मलबा धंस गया और वे उसमें दब गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू करते हुए सभी को बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि मौके पर ही 1 पुरुष और 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं एक नाबालिग सहित 2 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने हादसे में घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार के साथ ही अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Share this
READ MORE  रमन सिंह बोले-महिला राज्यपाल पर आरोप मढ़ रहें दाऊ, CM ने कहा- बिल पर साइन करने में तकलीफ क्यों | Bhupesh Baghel Vs Raman Singh BJP Party; Chhattisgarh Reservation Bills Issue