यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर्स पदों पर निकाली भर्ती, 10 दिन के अंदर करें आवेदन

Share this

दुर्ग न्यूज, 2 फरवरी। बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर्स कैडर के पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके तहत कुल 42 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 3 पद मुख्य प्रबंधक (चार्टर्ड एकाउंटेंट), 34 वरिष्ठ प्रबंधक (क्रेडिट अधिकारी) और 5 प्रबंधक (क्रेडिट ऑफिसर) के पदों पर भर्ती होगी। जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार यूनियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर 12 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अप्लीकेशन फीस-ओबीसी 850 रुपये, एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी 150 रुपये। सिलेक्शन प्रोसेस में ऑनलाइन एग्जाम / ग्रुप डिस्क्शन / या पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे। आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जाएं। इसके बाद भर्तियों पर जाएं- प्रबंधक, मुख्य प्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। खुद को रजिस्टर करें। आवेदन करने के लिए लॉग इन करें। एप्लीकेशन फॉर्म भरें। फीस जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें। अप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंट निकाल कर रखें।

 

Share this
READ MORE  JOB ALLERT : रोजगार कार्यालय में 14 को डिलाईट एसोसियेट्स एवं एकाउंटेंट के 430 पदों पर सीधी भर्ती