देखिए विडियो – डोंगरगढ़ में रात्रि दर्शन पर लगी रोक, तेदुंआ की दहशत बाद निर्णय

Share this

रात से सुबह घूमने लगा है तेंदुआ
दुर्ग न्यूज 4 फरवरी। डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के देर रात दर्शन पर रोक लगा दिया गया है। दर्शनार्थियों के लिए एक निश्चित समय सीमा का निर्धारण कर दिया गया है। अब रात्रि 10 बजे की बजाय 9 बजे तक ही छूट दी जा रही है। मंदिर की सीढ़ियों पर पिछले दो दिनों से तेंदुए की उपस्थिति देखी जा रही है। वन विभाग ने आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार विगत रात्रि में मां बम्लेश्वरी मंदिर की सीढ़ियों पर तेंदुए को विचरण करते हुए देखा गया है। तेंदुए की उपस्थिति सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उसके बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। बताया गया कि गुरुवार की रात साढ़े 8 बजे तेंदुआ फिर दिखाई दिया। प्रशासन और वन विभाग को सूचना के बाद अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सुरक्षित रहने और पटाखे लेकर चलने कहा गया है। मां बम्लेश्वरी की पहाड़ी पर तेंदुए की उपस्थिति से सीढ़ियों पर दुकान लगाने वाले ज्यादा परेशान हैं। मंदिर ट्रस्ट समिति के अनुसार पहाड़ी पर पहले भी तेंदुआ देखा गया है किन्तु वन विभाग अभी उसका पता नहीं लगा पाया है। डोंगरगढ़ एसडीएम गिरीश रामटेके ने बताया कि तेंदुआ देखे जाने के बाद वन विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि डोंगरगढ़ से बोरतलाव और दरेकसा के जंगल लगे हुए हैं, उसी क्षेत्र से यह आया होगा।

Share this
READ MORE  घनश्याम देवांगन छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त