देखिए विडियो – नेशनल जम्बूरी छत्तीसगढ़ में भी होगा, 23वीं स्काउट गाइड रैली के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पाटन में की घोषणा

Share this

स्काउट्स एवं गाइड्स ने वाद्ययंत्रों की धुनों पर शानदार मार्चपास्ट किया

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 4 फरवरी। स्काउट का नेशनल जम्बूरी छत्तीसगढ़ में भी होगा। आज जिला स्काउट संघ की रैली में स्काउट्स को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्काउट आंदोलन ब्रिटेन में शुरू हुआ। इसका उद्देश्य मित्रता भाव और सेवा है। भारतीय संस्कृति भी वसुधैव कुटुम्बकम के विचार पर है और इस तरह से दोनों के विचार एक जैसे भातृत्व और सेवा के हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को हेलीकॉप्टर देखने का शौक होता है, हम हेलिकॉप्टर से आये, मैं बच्चों को देख रहा था, स्काउट के बच्चे हेलीकॉप्टर देखकर भी मुड़े नहीं, जबकि पहली बार हेलिकॉप्टर को देखकर कितना कौतूहल होता है। यह बताता है कि कितना गहरा अनुशासन स्काउट हमारे जीवन में छोड़ता है।
इस मौके पर सुंदर रैली और छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर संघ के राज्य मुख्य आयुक्त तथा संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोरोना काल में स्काउट्स ने सेवा का भरपूर काम किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बच्चे देश भर में हो रहे कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।
संघ के जिला अध्यक्ष अविनाश चंद्राकर ने भी अपना संबोधन दिया। साथ ही संघ के संरक्षक एवं कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा तथा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव भी इस मौके पर मौजूद रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  SCOI के कैम्प में आएंगे बोन मैरो एक्सपर्ट बेंगलुरू के डॉ सचिन जाधव, 15 तरह की जांच फ्री | ्Health camp of Sindhi Council of India in Raipur from 29 january