


न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
दुर्ग न्यूज। दिल्ली से मोबाइल पर भिलाई की महिला से दोस्ती की। शादी का झांसा देकर संबंध बनाया और फरार हो गया। पुलिस में रिपोर्ट के 5 महीने बाद पकड़ा गया। छावनी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने 29 अगस्त को दर्ज कराई कि उसके जान पहचान का दोस्त सौरभ कुमार जाट (24) पिता महेंद्र प्रताप जाट निवासी रोहिणी सड़क नं 18 मदानगढ़ी, नई दिल्ली से लगभग 9 माह पूर्व से मोबाईल के माध्यम से जान पहचान हुई थी एवं बातचीत होती थी। आरोपी 19 अगस्त को भिलाई आया और प्रार्थिया को शादी का प्रलोभन देकर संबंध बनाया। उसके बाद बिना बताये दिल्ली चला गया और उसकी छोटी बहन के मोबाईल पर फोन कर कहा कि वह शादी नहीं करेगा। शादी से इंकार करने पर लिखित रिपोर्ट कराई। उसके विरुद्ध भादवि की धारा 376, 376 (2) (N) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी सौरभ कुमार घटना दिनांक के बाद से फरार था। मुखबिर से सूचना पर आरोपी सौरभ कुमार को कैलाश चौक शारदापारा तालाब के पास से हिरासत में लिया गया। थाना छावनी पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध करना कबूल किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने पर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया

