सीएम काफिले में आई अत्याधुनिक एसयूवी एक दिन में ही हुई खराब

Share this

दुर्ग न्यूज, 4 फरवरी। छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल के काफिले में शामिल अति आधुनिक फार्च्यूनर एसयूवी कार में खराबी आ गई है। बताया जा रहा कि उसी वक्त सीएम बघेल को पाटन से लौटना था और जिस एसयूवी में सीएम सवार हो रहे थे वह बुलेट प्रूफ एसयूवी खराब हो गई। इसे सीएम सुरक्षा में चूक के रूप में भी देखा जा रहा है। राजधानी वापसी के लिए सीएम को इंतजार करना पड़ा। बाद में धक्के मारकर गाड़ी को सुरक्षा जवानों ने किनारे किया। सीएम भूपेश बघेल के काफिले के लिए कल ही गाड़ियां बदली गई हैं। नई फॉर्च्यूनर में 8 सामान्य और 4 बुलेट प्रूफ एसयूवी शामिल की गई हैं जिनमें से एक अचानक आज खराब हो गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  दुर्ग जिला कार्यकारिणी का भी ऐलान, बीजेपी ने जारी की सूची | Chhattisgarh BJP Bhojram became the Leader of Opposition of Bhilai Municipal Corporation