व्हाईट कोट सेरेमनी में छात्र-छात्राओं का स्वागत

Share this

दुर्ग न्यूज। चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में नये चिकित्सा छात्रों का पठन-पाठन परंपरागत रुप से शुरू हुआ। इस अवसर पर नये मेडिकल स्टूडेंट्स का वाइट कोट सेरेमनी के साथ स्वागत् किया गया। इस कार्यक्रम मे अधिष्ठाता डॉ. प्रदीप पात्रा के साथ ही अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

छात्रों को सम्बोधित करते हुए अधिष्ठाता ने कहा कि ये वाइट कोट सिर्फ़ अप्रोन नहीं बल्कि इससे चिकित्सको का अनुशासन,उनकी स्वच्छ आभा व गरिमा जुडी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आप अपने शिक्षकों व सीनियर का सम्मान करें और अपने मरीज़ो का आदर करें।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस अवसर पर विशिष्ट परम्परा के तहत कैडेवरिक ओथ में चिकित्सा छात्रो को शपथ दिलाई गई। गौरतलब है कि प्रदेश में सबसे अधिक 200 छात्रों की संख्या चंदूलाल चंद्राकर चिकित्सा महाविद्यालय में है।

Share this
READ MORE  जल प्रदाय के समय सुबह एक घंटा बंद रहेगी बिजली