मरीन ड्राइव पर ग्राहक की कर रहा था तलाश; पुलिस को नहीं दिखा सका कोई दस्तावेज | Accused arrested with 2 stolen bikes, was looking for customer on Marine Drive

Share this

रायपुरएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - Dainik Bhaskar

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर के तेलीबांधा से वाहन चोरी करने वाले व्यक्ति को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 2 गाड़ियों के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। इस आरोपी ने पहले पुलिस को चकमा भी देने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका।

तेलीबांधा पुलिस को सूचना मिली थी कि मरीन ड्राइव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति टू व्हीलर गाड़ी को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिसके बाद तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची। हुलिए के आधार पर एक व्यक्ति मिथुन उर्फ किशोर मोगराज (23 वर्ष) से पूछताछ की गई। साथ ही उससे गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा गया। जिसके बाद आरोपी पुलिस को गोलमोल जवाब देकर गुमराह करने लगा। इस पर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी काशीराम नगर का रहने वाला है।

आरोपी मिथुन उर्फ किशोर मोगराज।

आरोपी मिथुन उर्फ किशोर मोगराज।

आरोपी मिथुन ने पुलिस को बताया कि उसने गाड़ियां शहर के अलग-अलग जगह से चोरी की है। पुलिस ने पहली गाड़ी मौके से बरामद की है, जबकि दूसरी गाड़ी आरोपी के बताए एड्रेस से जब्त की गई है। इसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  ED की छापेमारी पर CM की प्रतिक्रिया, देखिए क्या कहा....