घर का सपना होगा साकार : भिलाई निगम में 308 हितग्राहियों को आवास आबंटन, कल निकलेगी लाटरी

Share this

 

दुर्ग न्यूज, 7 फरवरी। प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर मकान मोर चिन्हारी अंतर्गत 8 फरवरी को 308 हितग्राहियों को आवास आबंटन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसके लिए लॉटरी सिस्टम के माध्यम से हितग्राहियों को आवास आबंटित किया जाएगा। नगर निगम भिलाई के सभागार में सुबह 10 बजे से लॉटरी की प्रक्रिया शुरू होगी। इस प्रक्रिया में महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त रोहित व्यास, नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पार्षदगण उपस्थित रहेंगे। हितग्राही स्वयं आकर बारी-बारी से अपनी पर्ची निकालेंगे। शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार दिव्यांग जनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को भूतल पर लॉटरी द्वारा मकान आबंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। इस हेतु योजना विभाग में तैयारी की जा रही है। 308 चयनित हितग्राही वह है जो केनाल रोड एवं अन्य विकास योजनाओं से प्रभावित हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ आवास आबंटन किया जाएगा। इन हितग्राहियों द्वारा समानुपातिक अंशदान की राशि जमा की गई है। जिन स्थानों पर मुख्य रूप से आवास आबंटन होगा। उनमें आम्रपाली हाउसिंग बोर्ड, सूर्या विहार के पीछे, माइलस्टोन, कृष्णा इंजीनियरिंग के पास ग्रीन वैली अविनाश मेट्रो पर बने हुए मोर मकान मोर चिन्हारी घटक के अंतर्गत आवास शामिल हैं। निगम ने हितग्राहियों को निर्धारित समय पर आकर नगर निगम द्वारा चयनित स्थल पर बैठने का आग्रह किया है। योजना के तहत बारी-बारी से नाम अनुसार संबंधित हितग्राहियों को बुलाकर लॉटरी निकली जाएगी और आवास आबंटित किया जाएगा।

Share this
READ MORE  भिलाई में हरियाली अभियान,10 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य, व्यापक पौधरोपण करने निगम में हुई बैठक