जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने अडानी-ईडी पर दागे सवाल

Share this

5 किलो राशन देने की बात करने वाले पीएम पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल सहित हर आवश्यक वस्तुओं के दाम क्यों बढ़ा रहे हैं

जनता को अपनी ढाल बताने वाले ये भी बताएं कि उनके लिए 9 साल में किया क्या है

दुर्ग न्यूज, 10 फरवरी। कांग्रेस ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि वह अडानी का सहयोग और ईडी के आड़ में कांग्रेस शासित राज्यों में दबाव की राजनीति कर रही है।
जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता को ढाल बताने वाले बताएं कि उन्होंने 9 वर्ष के कार्यकाल में जनता को परेशान करने के सिवाय क्या किया है। आज हालात ये हैं कि महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। जनता ही सवाल कर रही है कि अडानी मामले की जांच कब होगी? श्री साहू ने कहा कि सदन में प्रधानमंत्री ने अडानी मामले की जांच सहित देश के ज्वलंत मुद्दों पर एक शब्द भी नहीं कहा। जिससे स्पष्ट हो गया कि वे अडानी के सच्चे मित्र हैं। यह भी साफ हो गया कि डीआर, आईटी, ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्ष को सताने के लिए किया जा रहा है। पीएम मोदी बताएं कि जिस देश की जनता को वे अपनी ढाल बता रहे हैं उसके कल्याण के लिए केंद्र सरकार ने क्या फैसले किए? ऐसा कौन सा काम किया गया है जिससे किसानों, युवाओं महिलाओं सहित विभिन्न वर्ग के लोगों को युवाओं, महिलाओं सहित विभिन्न वर्ग के लोगों को फायदा हुआ हो। 5 किलो राशन देने की बात करने वाले पीएम पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल सहित हर आवश्यक वस्तुओं के दाम क्यों बढ़ा रहे हैं, महंगाई से जनता त्रस्त है।

 

READ MORE  मरच्युरी से बाहर नहीं निकल सकी है मजदूर की लाश, बीएसपी में आश्रित की नौकरी को लेकर गहराया विवाद, पंचनामा भी रूका

 

Share this