भाजपा घेरेगी 15 को विधायक वोरा निवास, जंगी प्रदर्शन की तैयारी

Share this

दुर्ग न्यूज, 10 फरवरी। केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा राज्य सरकार को मकान बनाने दिए गए लक्ष्य के विपरीत छत्तीसगढ़ के लाखों गरीबों का मकान नहीं बनाए जाने के मुद्दे को लेकर भाजपा लगातार चरणबद्ध आंदोलन चला रही है। भूपेश बघेल सरकार पर गरीबों के पक्के मकान बनने से रोकने का आरोप है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा लगातार आक्रमक है जिसके तहत विगत दिनों शहर के सभी मंडल में पदयात्रा निकाली गई। अब अगले चरण में भाजपा पार्षद व भाजपा संगठन 15 फरवरी को मोर मकान मोर आवास व गरीबों को पट्टे नहीं दिलाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर विधायक निवास का घेराव कर शहर कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए जिला भाजपा संगठन प्रभारी राजीव कुमार अग्रवाल द्वारा शहर के सभी प्रमुख पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की बैठक लेकर दुर्ग विधायक अरुण वोरा व महापौर के खिलाफ जनहित के मुद्दों को लेकर आक्रामक लड़ाई लड़ने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक उपाध्यक्ष विनायक नातू ,राजेंद्र पाध्ये, प्रवक्ता दिनेश देवांगन,प्रचार मंत्री राजा महोबिया सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मोर मकान मोर आवास मुद्दे को लेकर आगामी दिनों प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाना प्रस्तावित है जिसके लिए आवास योजना के लाभ से वंचित लोगों को सूचीबद्ध करने व उनके हक में आवाज उठाने भाजपा लगातार जन जागरण कर रही है और आवासहीन व कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों का वार्डवार फॉर्म वितरण कर व सूची चस्पा कर उनका डाटा अपडेट कर रही है। इस मुद्दे पर भाजपा ने विधानसभा स्तर पर विधायक निवास घेराव करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसके लिए दुर्ग शहर विधानसभा स्तर के आंदोलन प्रभारी नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, डॉ देव नारायण तांडी कार्यक्रम प्रभारी बनाए गए हैं। जिसमें आगामी 15 फरवरी को विधायक निवास के सामने जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।

Share this
READ MORE  पीने से मना किया तो सिर पर बाॅटल फोड़ जमकर मारा