तीन दर्जन अफसर और सौ सीआरपीएफ जवानों के साथ चल रही कार्रवाई

Share this

रायपुर, 20 फरवरी। सोमवार को ED की रेड में पहली बार कांग्रेस के इन नेताओं को घेरा है। इनमें रामगोपाल DX अग्रवाल पीसीसी कोषाध्यक्ष और राइस, खनिज कारोबारी हैं। वहीं गिरीश देवांगन खनिज निगम के अध्यक्ष हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कांग्रेस के प्रवक्ता और आरपी सिंह, कांग्रेस में लाइजनिंग का काम करते हैं। युवा नेता विनोद तिवारी, श्रमिकों से संबंधित बीओसी के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल समेत एक महामंत्री के यहां भी टीम की कार्रवाई चल रही है। इस कार्रवाई में तीन दर्जन से अधिक ईडी अफसर और सौ से अधिक सीआरपीएफ के महिला, पुरूष जवान भी तैनात हैं। संकेत हैं कि इनसे मिले कुछ इनपुट के आधार पर देर शाम तक कुछ और ठिकाने बढ़ सकते हैं। इनमें एक दो भाजपा नेता भी शामिल हैं। 24 से शुरू हो रहे कांग्रेस अधिवेशन से पहले इस छापेमारी को काफी अहम माना जा रहा है। बताया गया कि इन सभी को ईडी पहले ही 3-4 बार समन कर पूछताछ कर चुकी है और छापेमारी संभावित थे, बस टाइमिंग को लेकर ही ज्यादा सरगर्मी है। सूत्रों ने बताया कि इनमें से एक नेता पर कांग्रेस के विधायकों को एसयूवी इनोवा वितरित करने के इनपुट आयकर से मिले थे। इसके इंकम सोर्स को लेकर ईडी और आयकर जांच कर रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक बंद पड़ी एसी सिटी बस सेवा प्रारंभ की गयी, देखिए पूरा टाइम टेबल