रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक बंद पड़ी एसी सिटी बस सेवा प्रारंभ की गयी, देखिए पूरा टाइम टेबल

Share this

दुर्ग न्यूज, 25 जुलाई। रायपुर स्थित स्वामी विवेकांनद एयरपोर्ट माना से दुर्ग तक जाने वाली पूरी तरह वातानुकूलित (एसी) सिटी बस का आज शुभारंभ किया गया। आज सुबह सवा 10 बजे स्वामी विवेकानंद विमानपत्तन परिसर से इस बस को रवाना किया गया। शासन की पहल से प्रारंभ इस सुविधा से अब दुर्ग से रायपुर तथा एयरपोर्ट माना तक आने-जाने के लिए लोगों को काफी सहुलियत होगी।

आपको बता दें कि यह बस नवा रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से तेलीबंधा, पचपेड़ी नाका, भाठागाँव, टाटीबंध, पावर हाउस, नेहरू होते हुए दुर्ग शहर तक चलेगी। बस स्वामी विवेकानंद विमानपत्तन परिसर से सुबह 8:30, 10:15, दोपहर 2:30 और शाम 6:30 बजे छूटेगी। इसी प्रकार बस दुर्ग से सुपेला, पावर हाउस, भिलाई-3, टाटीबंध, तेलीबंधा होते हुए एयरपोर्ट पहुँचेगी। दुर्ग से यह बस सुबह 7:50 बजे, 11:15, दोपहर 12:50 बजे और शाम 4:45 बजे छूटेगी। बस का एयरपोर्ट से रायपुर सिटी का किराया 40 रुपए और एयरपोर्ट से दुर्ग तक का किराया 100 रूपया निर्धारित है।

Share this
READ MORE  सहायक औषधि नियंत्रक की झूठी शिकायतों को वापस लेने की थी 2 लाख की डिमांड | There was a demand of 2 lakhs to withdraw the false complaints of the Assistant Drug Controller