कोल घोटाला : IAS रानू साहू अब 4 अगस्त तक रहेगी ज्यूडिशियल कस्टडी में, ED कर रही है पूछताछ

Share this

दुर्ग न्यूज,25 जुलाई। कोयला घोटाला मामले में IAS अधिकारी रानू साहू ED की हिरासत में हैं, उन्हें आज विशेष अदालत में पेश किया गया। अब उन्हें 4 अगस्त तक ज्यूडिशियल कस्टडी में रहना होगा। अगले माह 4 अगस्त को पुनः उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

IAS रानू साहू को आज ईडी ने विशेष आदालत में फिर से पेश किया था। बता दें कि शनिवार को गिरफ्तार की गई रानू साहू को ईडी ने तीन दिन के रिमांड पर लिया था। आज रिमांड की अवधि पूरी हो गई थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

ईडी ने उन्‍हें विशेष न्‍यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया। ईडी रानू साहू का फिर से रिमांड मांगा। सूत्रों के अनुसार शनिवार की शाम से आज सुबह तक ईडी की टीम आईएएस रानू साहू से लगातार पूछताछ कर रही थी।

 

ईडी रानू साहू से छापों के दौरान जब्‍त डायरी और मोबाइल चैट के संबंध में पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि ईडी द्वारा रानू साहू से करीब 20 से ज्‍यादा प्रश्‍न किए गए। इन सवालों में कोयला घोटला का रकम किन- किन लोगों को पहुंचाया गया या बांटा गया यह भी शामिल है। ईडी ने रानू साहू, उनके आईएएस पति जेपी मौर्या और उनके मायके वालों की अर्जित संपत्ति और आय के स्रोतों के संबंध में भी पूछताछ की है।

Share this
READ MORE  होली के दिन बस्तर में खूनी संघर्ष, 3 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में दहशत