कांग्रेसियों ने विधायक निवास के सामने ईडी कार्रवाई का जताया विरोध, किया सद्बुद्धि हवन, देखें विडियो

Share this


भिलाई नगर, 20 फरवरी। ईडी की छापा मार कार्रवाई के दौरान विधायक देवेंद्र यादव के समर्थन में ईडी के खिलाफ सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए हैं। ये सभी रघुपति राघव राजाराम भजन गाते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।

महापौर भिलाई नीरज पाल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस मुकेश चंद्राकर, पार्षद रीता गेरा, संदीप निरंकारी, आदित्य सिंह, रामानंद मौर्या सहित बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं एकत्रित हो गई हैं। यहां ईडी के विरोध में जमकर नारेबाजी करने के बाद कांग्रेसियों ने सद्बुद्धि हवन भी किया गया।

Share this
READ MORE  CG के दुर्ग सहित 6 रेलवे स्टेशन होंगे हाईटेक, PM मोदी आज रखेंगे आधारशिला, अमृत भारत स्टेशन योजना से होगा कायाकल्प