बलौदा बाजार सड़क दुघर्टना में 11 लोगों की मृत्यु पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Share this

दो लाख सहायता राशि की घोषणा

दुर्ग न्यूज। बलौदा बाजार सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर पीएम ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परिजनों को 2 लाख रुपए सहायता राशि देने घोषणा भी की गई है।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहायता राशि की घोषणा की है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को (PMNRF) प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से दो लाख रुपए प्रदान जाएंगे। वहीं घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
ज्ञात हो कि बीती रात बलौदाबाजार से भाठापारा के बीच खम्हरिया में ट्रक और पिकअप मालवाहक में टक्कर से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। दो गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

Share this
READ MORE  कक्षा चल रही थी तभी हुआ हादसा, जर्जर भवन के चलते सीलिंग फैन भी गिर गया | balcony fell on student in bilaspur chhattisgarh news