ट्रक का टायर फटा, तीन बसों को ठोकर, बस गिरी खाई में, सवार 15 की मौत, 50 घायल

Share this

दुर्ग न्यूज, 25 फरवरी। कल देर रात मध्यप्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि लगभग 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मिली खबर के अनुसार कल सतना में हुए कोल समाज के महाकुंभ में शामिल होने के बाद सीधी लौट रही बस हादसे का शिकार हुई है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी शामिल हुए थे। सीएम शिवराज सीधी में थे तथा सूचना मिलते ही वो घटनास्थल बड़खरा गांव पहुंचे और घायलों‌ के बेहतर इलाज का निर्देश दिया है।


गौरतलब हो कि मध्यप्रदेश के सीधी में चुरहट-रीवा नेशनल हाईवे पर कल रात एक भीषण सड़क हादसे में 15 बस यात्रियों की मौत हो गई है। 8 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि बाकी की मौत अस्पताल में हुई। 50 यात्री घायल हैं, जिनमें 10 की हालत गंभीर है।


यह हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ। बेकाबू ट्रक ने तीन खड़ी बसों को पीछे से टक्कर मार दी। अभी तक 9 मृतकों की ही शिनाख्त हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात 9 बजे मोहनिया टनल से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो बसें 10 फीट गहरी खाई में गिर गईं। एक बस हाईवे पर ही पलट गई। ट्रक सीमेंट से भरा था और टक्कर के बाद पलट गया। मृतकों में मनाऊ कोल पिता छुट्टन कोल 60 वर्ष, निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन, चरका कोल पिता पुसे कोल 45 वर्ष निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन, चूड़ामन कोल पिता छोटे कोल 40 वर्ष निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन, चूड़ान की मां 60 साल निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन, रंगेश कोल की मां 60 साल निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन, गिरीराज जायसवाल पिता उदयभान जायसवाल 36 साल निवासी ग्राम कतरकार थाना मझौही, कुमार रावत पिता रामूलाल रावत 29 साल निवासी बधैया खास वार्ड 12 थाना जमोड़ी, रामराज रावत पिता बैशाखू रावत 30 साल, जमुना कोल पिता मड़िया कोल 60 साल, निवासी रामपुर नैकिन शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सतना में आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ के कार्यक्रम से‌ लौटते समय यह दुर्घटना हुई। शाम साढ़े 5 बजे कार्यक्रम खत्म हुआ और सभी बसें सतना से रामपुर बघेलान और रीवा के रास्ते मोहनिया टनल होकर सीधी जा रही थीं। सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में बरखड़ा गांव के पास तीन बसें कुछ देर के लिए रोकी गई थीं। यहां यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। इसी बीच पीछे से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक ने तीनों बसों को टक्कर मारी और तीनों बसों से 50 से 60 लोग सवार थे।

Share this
READ MORE  बजरंग दल जैसे संगठनों को बैन करेगी कांग्रेस, कर्नाटक में 10 मई को चुनाव