फ्लाईओवर के पिलर्स भी वर्टिकल प्लांटेशन से और रौशनी से जगमगाएंगे-कलेक्टर

Share this

भिलाई नगर, 1 मार्च। दुर्ग कलेक्टर ने आज अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि हमारी ऐतिहासिक धरोहर हमारा अभिमान हैं। रात को भी ये रोशन रहें, इसके लिए अच्छी जगमगाहट करें। सभी निगम आयुक्तों ने इस बारे में अपनी तैयारी के बारे में बताया। इसके आलावा रोप लाइटिंग के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं। फ्लाई ओवर में वर्टिकल प्लांटेशन की संभावनाओं पर काम करने भी उन्होंने कहा है तथा डिवाइडर्स पर पाम ट्री आदि लगाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के सभी सड़कों पर व्यापक प्लांटेशन का कार्य किया जाएगा। शहर जितने हरे-भरे होते हैं उतने ही सुंदर दिखते हैं।

🟢 *भूमिगत जल को लेकर किये सर्वे के आये रिपोर्ट, अब यहां वाटर रिचार्ज को लेकर होगा काम*
कलेक्टर ने बीती बैठक में ऐसे गांवों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिये थे जहां वाटर लेवल काफी नीचे चला जाता है। इसकी रिपोर्ट आई है और जिले में ऐसे 41 गांव हैं जहां भूमिगत जल 80 मीटर के नीचे चला जाता है। इनमें दुर्ग के 22, धमधा के 9 और पाटन के 10 गांव शामिल हैं। यहां पर भूमिगत जल के रिचार्ज के तरीकों पर प्रशासन काम करेगा, इसके लिए आवश्यक निर्देश आज कलेक्टर ने बैठक में दिये।
🟢 *स्पेशल प्लांट्स अब दूसरे राज्यों से मंगवाने की जरूरत नहीं, नर्सरी में लगाए जाएंगे पौधे, डीएमएफ से दी गई राशि*
उद्यानिकी विभाग को स्पेशल प्लांट्स की नर्सरी तैयार करने डीएमएफ से राशि उपलब्ध कराई गई है। इससे दूसरे राज्यों से स्पेशल पौधे मंगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डीएमएफ से 70 लाख रुपए से आम, अमरूद, नींबू, ड्रैगनफ्रूट और केला बड़े पैच में तैयार होंगे।

Share this
READ MORE  महापौर परिषद के सदस्यों ने दिए बजट पर अपने सुझाव, सर्वसम्मति से किया पास, अब सामान्य सभा में होगा पेश