महापौर परिषद के सदस्यों ने दिए बजट पर अपने सुझाव, सर्वसम्मति से किया पास, अब सामान्य सभा में होगा पेश

Share this

भिलाई नगर। निगम आयुक्त द्वारा प्रस्तुत बजट पर महापौर परिषद के सदस्यों ने महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में चर्चा की। बजट शहर विकास के साथ अन्य आवश्यक कार्यों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। महापौर परिषद ने बजट के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। अब इसे सामान्य सभा में रखा जाएगा। आज बजट को लेकर महापौर परिषद की बैठक प्रातः 10:30 बजे प्रारंभ हुई। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने निगम के लिए तैयार किये गये बजट को महापौर के समक्ष प्रस्तुत किया। महापौर नीरज पाल ने बजट की चर्चा प्रारंभ कराई तथा महापौर परिषद के सदस्यों ने बजट को लेकर समीक्षा की और शहर विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। महापौर परिषद के समस्त सदस्यों ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट को लेकर अपने विचारों से अवगत कराया। आज की एमआईसी बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी व एमआईसी सदस्य उपस्थित रहे। महापौर परिषद के सदस्य सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, साकेत चंद्राकर, मालती ठाकुर, एकांश बंछोर, संदीप निरंकारी, आदित्य सिंह, नेहा साहू, केशव चौबे, रीता सिंह गेरा, चंद्रशेखर गवई, मीरा बंजारे तथा लेखा एवं वित्त विभाग के प्रभारी मन्नान गफ्फार खान मौजूद रहे। निगम से उपायुक्त नरेन्द्र बंजारे, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Share this
READ MORE  दुर्ग जिले में मन की बात कार्यक्रम के लिए भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी