दुर्ग न्यूज़, 5 दिसंबर। निर्वाचन आयोग सीईओ रीना कंगाले ने नवनिर्वाचित विधायकों की नामावली राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन को सौंपकर छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के गठन का आग्रह किया। उनके साथ संयुक्त सीईओ नीलेश क्षीरसागर और अन्य अफसर मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ में 9 अक्टूबर को आचार संहिता लागू की गई थी और चुनाव दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को कराए गए। आयोग कल ही पांचवी विधानसभा के विघटन( डिज़ाल्व) की भी अधिसूचना जारी कर देगा। इसके साथ ही कांग्रेस के 32, भाजपा के तीन विधायक पूर्व हो जाएंगे। इन्हें अब पेंशन की पात्रता होगी।
वहीं सभी 90 विधायकों को लाखों रूपए के वेतन भत्ते का पैकेज शुरू हो जाएगा। भाजपा के 54 में से 13, मुख्यमंत्री और मंत्री बनेंगे, उन्हे उस स्तर के वेतन भत्ते दिए जाएंगे। गुटीय और क्षेत्रीय संतुलन को देखते हुए 10-12 विधायकों को संसदीय सचिव के रूप में उप मंत्री बनाया जा सकता है। तो कुछ अन्य को विभिन्न विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, निगम-मंडलों के अध्यक्ष भी बनाया जाएगा।
