भाजपा के न‌ए चेहरे पड़े दिग्गज कांग्रेसियों पर भारी, रिकेश, ललित और गजेंद्र की जीत ने सबको चौंकाया

Share this

दुर्ग न्यूज़, 5 दिसंबर। दुर्ग जिले के छह में से चार विधानसभा में भाजपा का परचम लहराया है। पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई नगर से देवेंद्र यादव ने अपनी सीट बरकरार रखी। जिन चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है। उनमें से तीन वैशाली नगर, दुर्ग ग्रामीण और दुर्ग शहर के प्रत्याशी नए थे। उन्हें शुरुआती दौर में कमजोर आंका जा रहा था। लेकिन इन तीनों ही प्रत्याशियों ने अपने शानदार विजयी प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है।

भाजपा ने वैशाली नगर से रिकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण से ललित चन्द्राकर और दुर्ग शहर से गजेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया था और इन तीनों ही प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की है। वैशाली नगर भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन ने 40,074 मतों के विशाल अंतर से कांग्रेस के मुकेश चन्द्राकर को हराया। वहीं दुर्ग ग्रामीण में भाजपा प्रत्याशी ललित चन्द्राकर ने प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व दिग्गज कांग्रेस नेता को 16,642 मतों से पटकनी दी है। जबकि दुर्ग शहर में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा को 48,697 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी है।

Share this
READ MORE  भिलाई की सरस्वती धानेश्वर, "भारत माता राष्ट्र गौरव मातृशक्ति पन्ना धाय सम्मान" से उदयपुर में हुई सम्मानित