दुर्ग न्यूज। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ वासियों के भरोसे का बजट प्रस्तुत किया है। राज्य के हर वर्ग का ख्याल रखते हुए इस बजट ने साबित किया है कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेशवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा इस बजट में राज्य के किसानों, कृषि मजदूरों, गांवों की आर्थिक प्रगति, शिक्षा में गुणवत्ता एवं प्रगति के नवीन आयाम, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण, महिलाओ एवं बच्चों के सर्वागींण विकास, बेरोजगार युवाओं को भत्ता एवं उद्यमिता के नवीन अवसरों के सृजन, ग्रामीण एवं शहरी अधोसंरचना को तेजी से विकसित करने तथा जनता के लिए संवेदनशील प्रशासन की भावना के साथ प्रदेश के लोगों को समर्पित है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
