दुर्ग न्यूज, 9 मार्च। उत्तर प्रदेश में मोदीनगर के फफराना बस्ती मार्ग स्थित लक्ष्मी नगर कालोनी में डीजे पर डांस करने के दौरान 30 साल के एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शख्स की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। नगर की फफराना बस्ती मार्ग स्थित लक्ष्मी नगर कालोनी निवासी विनीत कुमार (30) परिवार सहित रहता था। वह प्रोफेशनल फोटोग्राफी कर परिवार का लालन पालन करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार को पहले अपने परिवार व दोस्तों के साथ मिलकर उसने जमकर होली खेली। होली खेलने के बाद वह कॉलोनी में ही बज रहे डीजे पर डांस करने लगा। बताया जा रहा है कि दस मिनट तक डांस करने के बाद अचानक उसके सिर व सीने में जोर से दर्द हुआ। पहले उसने अपना सिर पकड़ा और फिर छाती पर हाथ रखा और नीचे गिर गया। डीजे पर डांस करने वाले अन्य लोगों को काफी देर तक गिरने का पता ही नहीं चला। इसके बाद एक युवक ने उसे देखा। वहां पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए जहां पर मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया की हार्ट अटैक होने से मौत हुई है। हार्ट अटैक से अचानक हुई 30 साल के विनीत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि इन दिनों युवाओं की हार्ट अटैक से मौत के मामले अचानक बढ़ गए हैं। विनीत की हार्ट अटैक से हुई मौत के बाद परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। विनीत की कमाई से ही पूरे परिवार का पालन होता था।
DJ में डांस कर रहे प्रोफेशनल फोटोग्राफर की हार्टअटैक से मौत
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
