इंडियन आर्मी अग्निवीर व अन्य के भर्ती के लिए बढ़ाई गई डेट, अब 20 तक कर सकते हैं आवेदन

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 14 मार्च। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च से बढ़ाकर 20 मार्च तक कर दी गई है। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 15 अप्रैल के बाद होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली में बुलाया जाएगा। इस साल की सेना भर्ती के लिए पहला और आखरी ऑनलाइन पंजीकरण का मौका है। इच्छुक उम्मीदवार www.joinnindianarmynic.in की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इंडियन आर्मी की वेबसाइट खुली रहेगी। एक डेस्क भी स्थापित किया गया है। पंजीकरण प्रश्नों के लिए, उम्मीदवार wm.joinindianarmy@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं और ऑनलाइन सीईई पश्नों के लिए वे jiahelpdesk2023@gmail.com पर ईमेल और मोबाइल नंबर 7996157222 पर भी संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी और किसी भी समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771.2965213 पर संपर्क करें।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  छात्रावास अधीक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया विज्ञापन