भिलाई में फिर पकड़ाए आनलाईन महादेव बुक सटोरिए, वैशाली नगर क्षेत्र‌ में ब्रांच ध्वस्त

Share this

भिलाई नगर, 16 मार्च। दुर्ग जिला पुलिस टीम ने आज छापेमारी कर भिलाई के वैशाली नगर क्षेत्र में महादेव बुक आनलाईन सट्टा के एक और पैनल को ध्वस्त किया है। एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि पकड़े गए तीन आरोपियों से 10 से ज्यादा मोबाईल, एक लैपटाप, चार पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक चेकबुक और लेखा जोखा रजिस्टर जब्त किया गया है। टीम आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की और पैनल किसका है, यह जानकारी ले रही है। जल्द पूछताछ बाद मामले का विस्तृत खुलासा किया जायेगा। इस मामले में पकड़ाए तीनों आरोपी किसके पैनल के लिए काम कर रहे थे, कब से यह पैनल चल रहा है और इनके साथी सहयोगियों की जानकारी लेकर पूरे पैनल को ध्वस्त किया गया है। आरोपियों से पूछताछ बाद मिली जानकारी के आधार पर जल्द आनलाईन सट्टा कारोबार से जुड़े और भी कारोबारियों तक पुलिस टीम पहुंचेगी।

Share this
READ MORE  स्मृति नगर के आंनद नगर वार्ड का महापौर ने किया दौरा, सांस्कृतिक भवन के पास पानी निकासी की बताई गई समस्या, स्मृति नगर में ही अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ विरोध, देखें वीडियो