तेलंगाना CM की बेटी कविता को SC से नहीं मिली राहत, दिल्ली शराब नीति मामले में आज दूसरी बार पूछताछ

Share this

दिल्ली। शराब नीति मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR की बेटी के कविता से ED दोबारा पूछताछ करेगी। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है। कविता ने ED पूछताछ के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर तुरंत सुनवाई करने की अपील की थी। जिसे कोर्ट ने 24 मार्च को सुनवाई करने के लिए स्वीकार कर लिया, लेकिन उन्हें पूछताछ से राहत नहीं मिल पाई।

इससे पहले ED कविता से 11 मार्च को 9 घंटे पूछताछ कर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान उनसे हैदराबाद के बिजनेसमेन अरुण रामचंद्रन पिल्लई के बयानों के बारे में पूछताछ की गई थी। पिल्लई को इसी केस में गिरफ्तार किया गया है। उसे ‘साउथ ग्रुप’ का फ्रंटमैन कहा जाता है। माना जाता है कि वह कविता का करीबी है। उनके बयान को मनी लॉन्ड्रि्ंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज किया गया था।

24 मार्च को होगी SC में सुनवाई

कविता के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई का अनुरोध करते हुए कहा था कि क्या किसी महिला को ED के कार्यालय में बुलाया जा सकता है? उन्होंने इसे गैरकानूनी बताते हुए कहा कि मानदंडों के मुताबिक किसी महिला को ED कार्यालय में पूछताछ के लिए नहीं बुलाया जा सकता, उसकी पूछताछ आवास पर ही होनी चाहिए। इस याचिका पर 24 मार्च को सुनवाई की जाएगी।

कविता पर ये है आरोप
कविता पर आरोप है कि वे साउथ कार्टेल का हिस्सा थीं, जिसने रिश्वत देकर दिल्ली की शराब नीति में बदलाव कराए और पैसे कमाए। साउथ कार्टेल में कथित तौर पर के कविता, मगुंता श्रीनिवासलु रेड्डी और आंध्रप्रदेश की YSRCP पार्टी के एक सांसद शामिल थे। बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली शराब नीति की CBI जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद नीति को वापस लिया गया था। इस मामले में ED कविता के ऑडिटर बुच्ची बाबू से भी पूछताछ कर चुकी है।

READ MORE  CG के यात्रियों से भरी बस UP में पलटी ; 65 लोग वैष्णोदेवी दर्शन कर रहे लौट रहे थे, 3 की मौत, 40 घायल, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दु:ख
Share this