स्मृति नगर के आंनद नगर वार्ड का महापौर ने किया दौरा, सांस्कृतिक भवन के पास पानी निकासी की बताई गई समस्या, स्मृति नगर में ही अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ विरोध, देखें वीडियो

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई नगर,2 मार्च। निगम तुहर द्वार के अंतर्गत शहर सरकार स्वयं लोगों तक पहुॅच रही है तथा चौपाल लगाकर लोगो की समस्याएं भी सुन रही है, साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए शिविर लगाया जा रहा है। आज महापौर नीरज पाल स्मृति नगर वार्ड 2 पहुॅचे वहाॅ उन्होने आनंद नगर में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याये सुनीं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आयुक्त रोहित व्यास एवं अधिकारियों के साथ समस्याग्रस्त क्षेत्र का मोहल्ले वासियों के साथ जायजा लिया। वहाॅ के लोगों ने बताया कि आनंद नगर सांस्कृतिक भवन के समीप पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। महापौर ने इस पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था बनाने मौके पर निर्देश दिये, इसी के साथ ही वार्ड के लोगों ने सांस्कृतिक भवन परिसर का सौदर्यीकरण करने की मांग की। उद्यान विकास के लिए महापौर को आवेदन सौंपा। महापौर ने इसके लिए भी अधिकारियों को निर्देशित कर शीघ्र प्राक्कलन तैयार करने कहा। स्थानीय लोगों की मांग पर कुछ प्रमुख सड़कों का पेंचवर्क के प्रस्ताव भी महापौर के निर्देश पर तैयार किये जायेगे। शिविर में ज्यादातर लोग आयुषमान कार्ड बनवाने तथा आधार अपडेशन के लिए पहुॅच रहे है। शिविर स्थल पर ही सारी प्रक्रियाये पूर्ण की जा रही है।

कल 3 मार्च को वार्ड 3 के पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप स्थित भवन में शिविर लगेगा। आज कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सभापति गिरवर बंटी साहू, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, स्थानीय पार्षद मुकेश अग्रवाल, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक आदि मौजूद रहे।

Share this
READ MORE  CG Crime: पति ने पत्नी और 3 बच्चों की गला घोटकर की हत्या, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में