आबकारी विभाग द्वारा 179 बल्क लीटर शराब जब्त

Share this

 

दुर्ग 2 मार्च। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब रखने, विक्रय एवं परिवहन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर 2 अलग-अलग प्रकरण बनाए गए। जिसमें आरोपी आशाराम यादव पिता गंगाराम यादव मोहरेंगा थाना नंदिनी नगर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा गया। आरोपी के पास एक काले रंग के बैग में 76 पाव देशी मदिरा मसाला एवं एक भूरे रंग के बैग में 78 पाव विदेशी मदिरा गोवा प्रत्येक पाव की क्षमता 180 मिली,कुल मात्रा 27.72 बल्क लीटर जब्त किया गया। इसी प्रकार आरोपी दुष्यंत चंद्राकर पिता स्व. महेन्द्र सिंह चंद्राकर ग्राम तर्रा के मकान से कुल 151.2 – ब.ली. देशी मदिरा मसाला, प्लेन बरामद कर उक्त आरोपी के विरूद्ध भी प्रकरण बनाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
विभाग द्वारा बुधवार को कार्यवाही कर आबकारी अधिनियम 1915 की धाराओं के तहत कायम दो प्रकरणों में 178.92 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई है।

Share this
READ MORE  ♦ ब्रेकिंग न्यूज़ : मछली मार्केट के नामकरण विवाद पर प्रशासनिक "एक्शन" देखिए प्रशासनिक उद्घोषणा का विडियो