महादेव बुक के 3 युवक वैशाली नगर में गिरफ्तार, मास्टर माइंड फरार

Share this

भिलाई नगर, 17 मार्च।‌ऑनलाइन सट्टा महादेव पैनल चलाने वाले तीन युवकों को दुर्ग पुलिस‌ ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से एक लैपटाप, दस मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाते बरामद किए गए हैं।
आरोपी वैशाली नगर क्षेत्र में किराये का मकान लेकर महादेव आनलाईन सट्टा लंबे समय से चला रहे थे।‌ वैशाली नगर थाना क्षेत्र के गुरुनानक नगर के मकान में ऑनलाइन सट्टा महादेव पैनल चलाये जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और वहां से महादेव सटोरिया निवासी ग्राम परदेशी पारा थाना सोनारी जिला पूर्वी सिंह झारखंड विवेक सिंह (23 वर्ष), ग्राम मकरा थाना बेलहा जिला बांक बिहार निवासी नीरज कुमार (22 वर्ष) और राम नगर सरकारी स्कूल के पास निवासी श्रीकांत देशमुख (30 वर्ष) को पुलिस ने पकड़ा है। विवेक का महादेव आईडी एम-229 है, इसका मास्टर माइंड फ्रैंस कैफे के पास गुरुद्वारा रोड के समीप गुरुनानक नगर सुपेला निवासी अभय कुमार मौके से फरार है। एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हर रोज 15 से 17 लाख का दांव लगवा रहे थे जिन पर तकरीबन 60 फीसदी कमीशन के तौर पर सटोरियों को मुनाफा मिलता था। आरोपियों से लगभग 3 से 4 करोड़ के ट्रांजैक्शन का बहीखाता भी जब्त हुआ है। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Share this
READ MORE  उच्च पेंशन विकल्प हेतु जॉइंट ऑप्शन भरने में आ रही समस्या, समाधान करने सीटू ने दिया सीजीएम कार्मिक को पत्र