छत्तीसगढ़ में अब इस पार्टी ने कर दी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा, चुनावी तैयारी पर मंथन करने दुर्ग पहुंचे परिहार

Share this

दुर्ग न्यूज,17 मार्च। शिवसेना ने भी अब छत्तीसगढ़ में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा कर दी है। शिवसेना के छत्तीसगढ़ प्रमुख धनन्जय सिंह परिहार दुर्ग पहुचे और उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।छत्तीसगढ़ में चुनावी वर्ष की शुरुआत होते ही जहां छत्तीसगढ स्वाभिमान मंंच की तरह हमर छत्तीसगढ आ गई है और सभी जिलों में अपना विस्तार करते जा रही है। वहीं आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में अपनी जमीन तैयार करने में लगी है और अब शिवसेना ने भी चुनाव लडऩे का बिगुल बजा दिया है।

शिवसेना प्रमुख ने इसबार होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनता के बीच अपनी पकड़ बनाने कहा है।

परिहार ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाताओं ने भाजपा और कांग्रेस की सरकार देखी है, दोनों ही पार्टियों ने भ्रष्टाचार सहित तमाम मुद्दों पर उन्हें निराश किया है। अबकी बार शिवसेना प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़कर एक विकल्प पेश करेगी। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम स्वतंत्र रूप से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं ।
चुनाव के मुद्दों को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों की समस्या जैसे कई मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने की बात की ।

उन्होंने बताया कि देश में हिन्दुत्व की राजनीति करने वाली शिवसेना अकेली पार्टी रही है। उन्होंने कहा हमारी लड़ाई किसी धर्म विशेष से नहीं है, हमारा विरोध उनसे है जो हमारे धर्म का अपमान करते हैं, पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए परिहार ने कहा कि छग में भाजपा-कांग्रेस आपस में मिली जुली है, पहले भाजपा ने 15 साल राज किया और अब कांग्रेस की सरकार पिछले 5 साल से राज कर रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार की बात करते हुए भाजपा को भ्रष्टाचार का राईस कहा तो कांग्रेस को भ्रष्टाचार का जीरा राईस कहा। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में युवाओं के पास न रोजगार है न बेरोजगारी भत्ता।

READ MORE  40 नदियों के तट पर 47 लाख पौधा लगाने से छाई हरियाली, चार साल से चल रहा नदी तट रोपण अभियान 

अगर शिवसेना की सरकार बनती है तो हम महाराष्ट्र की तर्ज पर यहां आउटसोर्सिंग को पूरी तरह बंद कर स्थानीय लोगों को रोजगार देंगे। इस मौके पर दुर्ग जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह ने दुर्ग जिला में संगठन विस्तार के बारे में बताया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को पद की जिम्मेदारी सौपते हुए नियुक्ति पत्र वितरण किया, इस वार्ता में बड़ी संख्या में प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this