प्राचार्य पदोन्नति के लिए समयबद्ध कार्यक्रम जारी हो, शिक्षक कांग्रेस की मांग

Share this

दुर्ग न्यूज,17 मार्च। छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला ने प्राचार्य पदों पर पदोन्नति में समस्त न्यायालयीन गतिरोध दूर कर उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा 9 मार्च को डबल बेंच द्वारा दिए गए फैसले के उपरांत स्कूल शिक्षा विभाग के ई तथा टी संवर्ग में प्राचार्य के रिक्त पदों पर पदोन्नति हेतु शासन स्तर पर समयबद्ध कार्यक्रम जारी करने की मांग की है। संगठन द्वारा इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री, प्रमुख सचिव तथा संचालक लोकशिक्षण को गुरुवार को पत्र दिया गया है। मंत्री एवं प्रमुख सचिव के विधानसभा सत्र में व्यस्त होने कारण प्रत्यक्ष चर्चा नहीं हो पाई किंतु संचालक लोकशिक्षण विपिन जैन से मुलाकात हुई। संचालक ने प्राचार्य पदोन्नति के लिए गंभीरता दिखाते हुए समयबद्ध कार्यक्रम बनाने के लिए सहमति जताई है। श्री शुक्ला ने बताया कि विधानसभा का सत्र समाप्त होते ही प्राचार्य पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्रता के साथ पूर्ण होगी।

Share this
READ MORE  तीन फारेस्ट अफसरों को राज्य सरकार ने दिया प्रमोशन