आस्कर जीतने पर बधाई, मेगास्टार चिरंजीवी और रामचरण ने की गृहमंत्री शाह से मुलाकात

Share this

मुंबई। ऑस्कर की ट्रॉफी लेकर RRR की टीम भारत लौट चुकी है। एयरपोर्ट पर जोश के साथ फिल्म की टीम एसएस राजामौली, एमएम कीरवानी, जूनियर एनटीआर और राम चरण का स्वागत किया गया। फिल्म आरआरआर के गाने नाटु-नाटु ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर जीता है।

बीते दिन यानी शुक्रवार को फिल्म के लीड स्टार राम चरण और उनके पिता तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी दिल्ली में मौजूद थे। इस दौरान दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से पिता -पुत्र रामचरण और चिरंजीवी ने मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें दोनों दिग्गज सितारों ने अपने-अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है। इतना ही नहीं खुद अमित शाह ने भी अपने ट्विटर पर शेयर की है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राम चरण फूलों का गुलदस्ता अमित शाह को दे रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में चिरंजीवी और राम दोनों गृह मंत्री के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अमित शाह ने कैप्शन में लिखा, भारतीय सिनेमा के दो दिग्गजों चिरंजीवी और राम चरण से मिलकर खुशी हुई। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री ने भारत की संस्कृति और इकानॉमी को प्रभावित किया है। नाटु-नाटु गाने के लिए ऑस्कर जीतने और आरआरआर’ की शानदार सफलता के लिए राम चरण को बधाई।

अमित शाह के ट्वीट पर जवाब देते हुए राम चरण ने लिखा, वास्तव में हमारे माननीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलना एक सम्मान की बात है। मेगास्टार चिरंजीवी ने भी री-ट्वीट करते हुए लिखा, शुक्रिया श्री अमित शाह जी राम चरण को आपनी शुभकामनाओं और आशीर्वाद देने के लिए। चिरंजीवी ने आरआरआर की पूरी टीम की तरफ से उनका शुक्रिया अदा किया।

READ MORE  कांग्रेस पार्टी के 85वें अधिवेशन में किये गए 85 संशोधन, अधिवेशन में अंबिका सोनी ने संशोधन का प्रारूप किया प्रस्तुत
Share this