बाघ घायल अवस्था में मिला, तीन युवकों पर किया था हमला, दो की हो गई मौत

Share this

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कालामांजन से लगे जंगल में सोमवार को बाघ ने तीन युवकों पर हमला कर दिया था। इनमें से दो की मौत हो गई थी। इन युवकों ने अपने बचाव में बाघ पर वार किया था जिसमें वह भी घायल हुआ है। बाघ का वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। वन विभाग को बाघ घायल अवस्था में झाड़ियों के पास मिला। बाघ को पिंजरे में रखा गया है जहां विशेषज्ञ चिकित्सक उसकी निगरानी कर रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

विदित हो कि सोमवार सुबह ओड़गी के कालामांजन से लगे जंगल में तीन युवक लकड़ी बीनने गए थे। इस दौरान वहां पर एक बाघ आ गया। बाघ ने तीनों पर हमला कर दिया। हमले में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जब बाघ ने हमला किया तब युवकों ने भी अपनी रक्षा के लिए बाघ पर कुल्हाडी से वार किया था। इसके कारण बाघ भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद बाघ वहां से निकल गया था। इसके बाद वनविभाग ने बाघ की तलाश शुरू की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सोमवार को रात हो जाने से तलाश रोक दी गई थी। मंगलवार की सुबह फिर से बाघ की तलाश शुरू की गई। घायल बाघ के रेस्क्यू के लिए तमोर पिंगला से प्रशिक्षित हाथी लाया गया था। सुबह छह बजे से बाघ को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जाएगा। प्रशिक्षित हाथी पर चढ़कर मंगलवार सुबह से ऑपरेशन शुरू किया गया। कुछ घंटों की तलाश के बाद बाघ घायल अवस्था में मिला। इसके बाद बाघ को उठाकर पहले पिंजरे में रखा गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पशु चिकित्सकों ने बताया कि बाघ के शरीर में टांगी के प्रहार से आए गंभीर चोट नजर आ रहे हैं। उसके सिर, गर्दन पेट के हिस्से में कई जगह गंभीर चोट है। बाघ को बचाने के लिए बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराया जा रहा है।

READ MORE  गाय को 200 मीटर तक घसीटा भीड़ ने तीन हाईवा में तोड़फोड़ की, ड्राइवर गाड़ी छोड़ मौके से भागा | The mob dragged the cow for 200 meters and ransacked three highways.
Share this