बेरोजगारी भत्ता, मॉनिटरिंग के लिए बनी कमेटी

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग, 28 मार्च। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को 1 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। शासन द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को 1 अप्रैल से प्रतिमाह 25 सौ रुपए बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा। इसके लिए 28 मार्च तक क्लस्टर का गठन कर प्रत्येक क्लस्टर हेतु आईडी एवं पासवर्ड जारी किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय समिति की अध्यक्षता कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा की जाएगी। इसके उपाध्यक्ष सीएमओ जिला पंचायत होंगे। उपसंचालक रोजगार/ जिला रोजगार अधिकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र इसके सदस्य सचिव होंगे। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, उपसंचालक, जिला जनसंपर्क कार्यालय, लीड बैंक मैनेजर, सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण, प्राचार्य व सहायक परियोजना अधिकारी जिला परियोजना लाइवलीहुड इसके सदस्य होंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  गर्मी में पेयजल संकट रोकने भिलाई निगम की तैयारी, शिवनाथ इंटेक वेल का मेंटेनेंस करने एक दिन का शटडाउन, निगम के पूरे इलाकों में आंशिक रूप से होगा सप्लाई प्रभावित