मनरेगा मजदूरी एक अप्रैल से 221 रुपए, आधार कार्ड को बैंक एकाउंट से लिंक करने पर प्राप्त होगी राशि

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग, 28 मार्च। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्रामीण मजदूरों के लिए मजदूरी दर 221 रूपए निर्धारण किया गया है, जिसके तहत एक अप्रैल से इस योजना में कार्य करने वाले मजदूरों को अब 221 रुपए मजदूरी दर प्राप्त होगी। यह राशि मजदूरों को बैंक एकाउंट से आधारकार्ड लिंक करने पर सीधे खाते में जमा होगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मनरेगा मजदूरों को एक अप्रैल से 221 रुपये प्रति कार्य दिवस की दर से प्राप्त होगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 24 मार्च को मनरेगा योजना के तहत मजदूरी दरों में बढ़ोतरी कर नोटिफिकेशन जारी किया है। मजदूर देश के किसी भी कोने में जाकर ग्राहक सेवा केंद्र एवं बैंक से अपनी मजदूरी की राशि निकाल सकेंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन के मार्गदर्शन में मनरेगा जाबकार्डधारी परिवारों का आधार वेरीफिकेशन का कार्य बैंक में किया जा रहा है, जिससे मनरेगा मजदूरों को उनकी बढ़ी हुई राशि प्राप्त हो सकेगी। अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share this
READ MORE  दुर्ग जिले की विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशी 27 अक्टूबर को दाखिल करेंगे सामूहिक नामांकन, पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय करेंगे नामांकन रैली को संबोधित