भाजपा के तानाशाही रवैया के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन, मोदी सरकार के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी, मंत्री, विधायकों की हुई बैठक

Share this

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी, विधायक गण, जिला अध्यक्ष गण मोर्चा प्रकोष्ठ प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव की उपस्थिति में हुई। बैठक में मोदी सरकार के विरूद्ध निंदा प्रस्ताव पारित हुआ। साथ ही केंद्र की लोकतंत्र विरोधी रवैये के खिलाफ संघर्ष का संकल्प भी लिया गया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने मोदी सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखते हुये कहा कि भाजपा ने अपनी निम्न स्तरीय सोच, छोटी हरकतों से दुनिया में भारत के लोकतंत्र को शर्मसार किया। राहुल गांधी की आवाज दबाने का जो प्रयास किया वह भारत के लोकतंत्र के लिये खतरे की घंटी है। राहुल गांधी ने केंद्र के काले कारनामे को उजागर किया। संसद में मोदी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया। उन्होंने सवाल पूछा मोदी का अडानी से रिश्ता क्या है? जो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है वह उन्होंने पूछा कि अडानी की शैल कंपनी से 20 हजार करोड़ कहां से आया? संसद में उनके माइक को बंद किया। राहुल गांधी ने देश-विदेश से सच्चाई को आवाज दिया। ऐसा परिवार जिसने देश के लिये कुर्बानी दी उसकी आवाज दबाई जा रही है। अदालत में जो हुआ उसका हम न्यायिक रूप से मुकाबला करेंगे। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करके जल्दबाजी में मकान खाली करने की नोटिस यह सब भाजपा के तानाशाही रवैय्या का प्रमाण है। हम सभी लोग केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैय्या की कड़ी निंदा करते है। यह राहुल गांधी की लड़ाई नहीं हम सब की लड़ाई है। हम कांग्रेसजन राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। हमें भाजपा के तानाशाही रवैय्या के खिलाफ आंदोलन चलाना है, हमें यह लड़ाई जमीनी स्तर तक ले जाना है। बैठक की शुरुआत में अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हम केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ जनता के बीच जायेंगे। आने वाले दिनों में संभागीय सम्मेलन किया जायेगा। हम अपने संगठन की मजबूती के साथ देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ेंगे। सारे मोर्चा प्रकोष्ठ एक साथ मिलकर काम करेंगे। हर संभाग में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। बूथ स्तरीय कमेटियां जहां नहीं बनी उसे पूरा किया जायेगा। मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन, संकल्प शिविर विधानसभा वार प्रशिक्षण, एआईसीसी के निर्देशों का पालन करना है। हमें एकजुटता से भाजपा के तानाशाही रवैये के खिलाफ आंदोलन करना है।प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने कहा कि अब विधानसभा चुनाव को 6 माह शेष है। 1942 का संघर्ष है करो या मरो। विरोधी दलों से लड़ने के लिये सत्याग्रह आंदोलन, धरना प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक करना होगा। मोदी जी भ्रष्टाचार में लिप्त है। राहुल जी हमेशा कहा करते हैं छत्तीसगढ़ की मिट्टी में कांग्रेस की खुशबू है।बैठक को मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री शिव कुमार डहरिया, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने भी संबोधित किया।

Share this
READ MORE  मुंबई में होर्डिंग गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई, 44 घायलों का चल रहा उपचार