बलौदा बाजार में बस-ट्रक की भिडंत, एक की मौत, 80 बाराती घायल

Share this

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बड़ा हादसा हो गया है। मंगलवार देर रात जिले के गिधौरी के पास बारातियों से भरी बस की टक्कर ट्रक से हो गई। हादसे में बस में सवार एक बाराती की मृत्यु हो गई और 80 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में लगभग 10 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू किया। वहीं टक्कर के कारण बस व ट्रक के परखच्चे उड़ गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के पचरी गांव से बारात रायपुर के कूरा गई थी। जब बारात लौट रही थी तब गिधौरी के पास बस की सामने से आ रही ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जोर का धमाका हुआ। मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गिधौरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बसंत कुमार नाम के युवक की मौत हो गई। वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Share this
READ MORE  सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा का आरोप, ED बीजेपी की जासूसी एजेंसी