युधिष्ठिर ने पुणे में जीते दो सिल्वर

Share this

भिलाई, 29 मार्च। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस एथलेटिक्स में वन विभाग दुर्ग के युधिष्ठिर साहू ने दो रजत पदक जीते हैं। प्रतियोगिता श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स,पुणे महाराष्ट्र में हुई। इस प्रतियोगिता में भिलाई दुर्ग के युधिष्ठिर साहू ने 5000 मीटर दौड़ और 1500 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।युधिष्ठिर विगत चार सालों से लगातार पदक प्राप्त करते हुए अभी तक 2 स्वर्ण पदक एवं 6 रजत पदक अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। वे अपना अभ्यास जयंती स्टेडियम में NIS Coach विनोद नायर के मार्गदर्शन में करते आये हैं।

एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जीएस .बामरा, सभी पदाधिकारियों एवं भिलाई-दुर्ग के एथलीटों ने युधिष्ठिर साहू की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी बधाईयाँ प्रेषित की हैं।

Share this
READ MORE  आज जगदलपुर में जुटेंगे आंध्र प्रदेश के लोग इसके बाद रायपुर में भी मनेगा उत्कल उत्सव | People of Andhra Pradesh will gather in Jagdalpur today, after that Utkal festival will be celebrated in Raipur as well.