छग में IAS अधिकारी सहित कई शराब कारोबारी ED की हिरासत में, कल कोर्ट में कर सकती है पेश

Share this

रायपुर 30 मार्च। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की छत्तीसगढ़ में कार्रवाई लगातार जारी है। आज तीसरे दिन ईडी की टीम शराब कारोबारियों और एक अधिकारी से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही दिन भर शराब कारोबारियों और अधिकारी की गिरफ्तारी की रही। सभी से आज सुबह से लगातार कई दौर की पूछताछ हो चुकी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

शराब कारोबारियों के गिरफ्तारी की चर्चा के बीच रायपुर कोर्ट में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। पूरे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था, इससे यह संभावना थी कि ED इन्हें कोर्ट में पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम अब सभी को शुक्रवार को विशेष अदालत में पेश कर सकती है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इनके ठिकानों पर छापा

आपको बता दें ईडी की टीम ने बुधवार को दुर्ग-भिलाई और रायपुर में शराब कारोबारियों, अधिकारियो के साथ ही कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा था। ईडी की टीम बुधवार सुबह रायपुर मेयर एजाज ढेबर, उनके भाई अनवर ढेबर, IAS अनिल टुटेजा, शराब कारोबारी बलदेव सिंह भाटिया, अमोलक सिंह भाटिया, पप्पू बंसल, गैंगस्टर विनोद सिंह, दुर्ग में रेलवे स्टेशन के सामने कांग्रेसी नेता और आबकारी विभाग के अधिकारी एपी त्रिपाठी के ठिकानों पर छापा मारा था।

Share this
READ MORE  कारोबारी बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर कर दी हत्या