कारोबारी बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर कर दी हत्या

Share this

दुर्ग न्यूज़, 26 फरवरी। राजधानी रायपुर में आधी रात रिश्तों के कत्ल की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रिंगरोड नंबर 3 स्थित सैफायर ग्रीन फेस 2 के एक मकान में रहने वाले बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बड़े भाई पीयूष झा ने अपने छोटे भाई पराग झा की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक और आरोपी की मां के मुताबिक दोनों भाई उनसे अलग रहते थे और ऐव्योरॉन टेक्नोलोजी प्रा. लि. नाम से ड्रोन सप्लाई का बिजनेस करते थे और मैग्नेटो मॉल स्थित ऑफिस साथ जाते थे।

 

नशे का आदी था बड़ा भाई

 

बताया गया कि आरोपी पीयूष झा शराब पीने का आदी था और रोजाना दोनों के बीच जमकर विवाद होता था। हालांकि विवाद की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है लेकिन मां के मुताबिक बताया जा रहा है कि किसी युवती को लेकर आरोपी पीयूष डिप्रेशन में जरूर रहता था। उसकी एक बार सगाई टूट ग‌ई थी। आधी रात को अपने ही घर में हत्या के बाद आरोपी पीयूष झा ने कैपिटल होम्स सड्डू में रहने वाली अपनी मां को वीडियो कॉल करके छोटे भाई की हत्या की सूचना दी और गन समेत मौके से थार जीप से फरार हो गया।

 

परिवार को गन की जानकारी नहीं

 

वहीं परिजनों के मुताबिक आरोपी के पास गन थी इसकी कोई जानकारी नहीं है। मां से हत्या की सूचना मिलने के बाद विधानसभा थाना पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और कमरे को सील कर अलसुबह FSL की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद शव का पंचनामा कर पीएम के लिए शव को भेजा गया। विधानसभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बड़े भाई पियूष झा की तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे पकड़ लिया गया।

READ MORE  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट की घोषणा पर डोम शेड का अवैध निर्माण चर्चा में, विद्युत सब-स्टेशन की जगह पर डोम शेड रोकने पहुंची बीएसपी टीम के खिलाफ एफआईआर के लिए अडे़ लोग

 

परिजनों के अनुसार आरोपी के पास गन थी इसकी कोई जानकारी नहीं है। मां से हत्या की सूचना मिलने के बाद विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया। बताया गया कि आरोपी इंजीनियर है। वह ड्रोन बनाने और सप्लाई का काम करता था। आरोपी बड़े भाई पीयूष झा को गिरफ्तार कर पिस्टल भी जब्त कर लिया गया है।

Share this