बीओटी पद्धति से निगम के मार्केट क्षेत्र में बनेंगे 10 स्मार्ट टॉयलेट

Share this

10 साल तक मेंटेनेंस का काम भी करेगी एजेंसी

महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक में महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

भिलाई नगर,24 अप्रैल। एमआईसी की बैठक में निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मार्केट क्षेत्रों में बीओटी पद्धति से 10 स्मार्ट टॉयलेट के निर्माण किए जाएंगे। एजेंसी स्वयं के खर्चे से टॉयलेट का निर्माण कर 10 साल तक शौचालय की देखरेख भी करेगी। स्मार्ट टॉयलेट को सर्व सुविधा युक्त तथा आधुनिक शौचालय के मुताबिक तैयार किया जाएगा। महापौर परिषद से पास होने के बाद अब शीघ्रता से स्मार्ट टॉयलेट बनाने पर काम होगा। स्मार्ट टॉयलेट बन जाने से व्यापारियों को व मार्केट क्षेत्र में आने जाने वाले तथा खरीदारी करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। वार्ड क्रमांक 4 राधिका नगर स्थित स्लॉटर हाउस का आधुनिकीकरण एवं उन्नयन कार्य हुआ है। इस प्लांट के अंतर्गत कटिंग लेन, चिलर रूम, वेस्ट डिस्पोजल प्लांट एवं 3 नग रिजर्व वेन की सुविधा भी मौजूद है। इसके संचालन/संधारण के लिए रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की जाएगी। जिसकी स्वीकृति भी महापौर परिषद ने दी है। इसी प्रकार से बैठक में अन्य विषय पर भी चर्चा की गई तथा फैसला सुरछित रखा गया है। आज की बैठक में प्रमुख रूप से महापौर परिषद के सदस्य सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, साकेत चंद्राकर, मालती ठाकुर, एकांश बंछोर, संदीप निरंकारी, केशव चौबे, आदित्य सिंह, मीरा बंजारे, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू, लालचंद वर्मा एवं चंद्रशेखर गवई आदि मौजूद रहे।

Share this
READ MORE  हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट ग्राउंड में कल पुलिस भर्ती का प्री ट्रायल माक ड्रिल, डेढ़ हजार युवा होंगे शामिल, विधायक रिकेश सेन की पहल पर अनूठा आयोजन