बीजापुर में शहीद सीएएफ जवान राम आशीष को आज भिलाई में दी जाएगी अंतिम विदाई, गृह मंत्री भी होंगे शामिल

Share this

दुर्ग न्यूज़, 26 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक सीएएफ जवान शहीद हो गया। शहीद जवान का नाम राम आशीष यादव है, जो कि भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-2 निवासी थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मिली जानकारी के मुताबिक मिरतुर थाना क्षेत्र के सुरक्षा बल कैंप बेचापाल से सीएएफ की टीम एरिया सर्चिग के लिए निकली थी। इस दौरान गांडोकलपारा से कुतुलपारा की और सर्विंग की जा रही थी, तभी बेचापाल पदमारा के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में एक जवान आ गया और जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में कैंप बेचापाल में पदस्थ प्रधान आरक्षक राम आशीष शहीद हो गए। घटना के बाद मौके पर सर्चिग जारी है। शहीद जवान भिलाई के सेक्टर-2 निवासी थे। वे बीजापुर में प्रधान आरक्षक के पद पर सेवारत थे। इस दु:खद घटना पर समाज के लोगों ने दुःख व्यक्त किया है। शहीद जवान के पार्थिव शव को जिला मुख्यालय लाया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बताया जा रहा है कि नक्सल प्रभावित इलाके बेचापाल के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जवान सड़क निर्माण काम की सुरक्षा के लिए निकले थे। इसी दौरान प्रेशर आईईडी की चपेट में जवान का पैर आ गया। जिससे जोर का धमका हुआ। जवान को गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

आज शहीद राम आशीष यादव का पार्थिव शरीर उनके 32ई, सड़क-3, सेक्टर-2 स्थित निवास लाया जाएगा। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा भी आज दोपहर 1 बजे भिलाई पहुंच रहे हैं। मध्यान्ह 2 बजे राम आशीष यादव को ससम्मान अन्तिम विदाई दी जाएगी।

READ MORE  रेलवे ट्रैक के पास झुलसकर तड़प रही थी,राहगीरों ने पुलिस को दी जानकारी; अस्पताल में कराया भर्ती | She was suffering from scorching near the railway track, the passengers informed the police
Share this