दुर्ग में आचार्य श्री विद्यासागर को हजारों लोगों ने दी विनयांजलि, दुर्ग में स्थापित होगी आचार्य श्री की प्रतिमा: बाकलीवाल 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 25 फरवरी। संत शिरोमणि जैनाचार्य 108 श्री विद्यासागर जी मुनि महाराज को रविवार को शिवपारा स्थित ऋषम देव परिसर में सभी समाज के हजारों लोगों व जनप्रतिनिधियों ने विनयांजलि दी। इस दौरान अधिकतर लोगों ने आचार्य को अमूल्य पूंजी बताया और उन्हें भारत रत्न के साथ विश्वरत्न से सम्मानित किए जाने की बात कही। जन प्रतिनिधियों व समाज प्रमुखों का कहना था कि आचार्य जी के व्यक्तित्व व योगदान का शब्दों में उल्लेख करना सूरज को दीपक दिखाने के समान है। आचार्य जी ने गौसेवा, स्वावलंबन व शिक्षा सहित अनेक अनुकरणीय कार्य किए हैं। दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर में आचार्यश्री की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। आचार्य श्री विद्यासागर जी की संल्लेखना पूर्वक समाधि विगत अष्टमी तिथि 17 फरवरी को धर्मनगरी चंद्र‌गिरि तीर्थ डोंगरगढ़ में हो गई थी। आचार्य जी को विनयांजलि देने विधायक गजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक ललित चन्द्राकर,संघ के पूर्व संचालक बिसरा राम यादव, पूर्व विधायक अरुणवोरा, प्रतिमा चंद्राकर, राजेन्द्र साहू, निगम सभापति राजेश यादव, डोंगरगढ़ से ब्रम्हचारी अरुण भैया, मनोज ब्रम्हकुमारी से चैतन्य दीदी, खेमा मध्यानी, श्री चंद लेखनानी, चतुर्भुज राठी, क्षितिज चंद्राकर, हरविन्दर खुराना, आरएन वर्मा एवं नगर निगम के सभी पार्षदगण के साथ जैन समाज, सभी धर्म व समाज के लोग शामिल हुए।

Share this
READ MORE  लड़की पुलिस भिड़ी, युवक ने जवान का कॉलर पकड़ा, सड़क होने लगी फाईट