आईआरडीए में असिस्टेंट मैनेजर बनने का सुनहरा मौका, 21 से 30 वर्ष के युवा आज ही करें आनलाईन आवेदन

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 14 अप्रैल। भारतीय बीमा विनियामक व विकास प्राधिकरण (IRDA) ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। प्राधिकरण द्वारा 11 अप्रैल को जारी विज्ञापन (सं.HR/Recruitment/Apr/2023) के अनुसार, 45 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें से 20 अनारक्षित हैं, जबकि 12 ओबीसी, 6 एससी, 3 एसटी और 4 ईडब्ल्यूएस कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। घोषित कुल रिक्तियों में 5-5 एक्चुरिअल, फाइनेंस, लॉ, आइटी और रिसर्च स्ट्रीम के लिए तय हैं।
आपको बता दें कि IRDA में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। विभिन्न स्ट्रीम के पदों के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित क्षेत्र में ग्रेजुएट/पीजी (पदों के अनुसार अलग-अलग) पास होना जरूरी है। आवेदन के दौरान एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करना होगी। वहीं अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए यह फीस 750 रुपये है। उम्मीदवारों की उम्र 10 मई 2023 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवार भारतीय बीमा विनियामक व विकास प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट, irdai.gov.in पर भर्ती सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। उसके बाद सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर सीधी भर्ती हेतु परीक्षा तिथि निर्धारित, प्रदेश के सभी 5 संभागीय मुख्यालय में आयोजित होगी