खुर्सीपार में सुबह कबाड़ी दुकान में आगजनी, दो दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Share this


भिलाई नगर, 14 अप्रैल। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहीद वीर नारायण सिंह नगर में आज तड़के सवा 4 बजे कबाड़ी दुकान में आग लग गई। इस भीषण आगजनी में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दल के द्वारा दो गाड़ी पानी एवं फोम की बौछार कर आग को बस्ती तक फैलने से रोका गया।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए दुर्ग के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह शहिद वीर नारायण नगर खुर्सीपर पवार हाऊस आईटीआई के सामने सिराज के कबाड़ी दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्रिशमन एवं आपदा प्रबंधन टीम को रवाना किया गया।
अग्निशमन दल ने स्थल पर पहुँचकर आग पर दो गाड़ी पानी एवं फ़ोम की मदद से क़ाबू पाया। इस भीषण आग को बाजू में लगे फ़र्नीचर दुकान एवं कबाड़ी दुकान के पीछे बस्तियों तक बढ़ने से रोक लिया गया जिससे दुर्ग जिले में एक बड़ा हादसा और भारी जान माल की हानि होने से बचाया गया। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, शिफ्ट प्रभारी एफ प्रवीण बारा, फायरमेन पराग भोसले, नागेश्वर मार्कंडेय, धर्मेन्द्र बंजारे, नगर सैनिक जवान राजेश साहू ने टीम बनाकर आग को समय पर काबू किया गया। स्पॉट पर किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Share this
READ MORE  Big News: मिराज सिनेमा पर एक और बड़ी कार्रवाई, दुकानें सील, 7 करोड़ बकाया होने पर पहले से बंद है सिनेमा घर, बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के जीएम यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई