महानदी जल बंटवारा, जस्टिसों ने किया दौरा

Share this

 

दुर्ग, 21 अप्रैल। छत्तीसगढ़ राज्य एवं ओडिशा के मध्य महानदी जल बटवारे को लेकर चल रहे न्यायालयीन प्रकरण के अंतर्गत गठित महानदी जल विवाद अभिकरण के अध्यक्ष जस्टिस एएम खानविलकर एवं सदस्य जस्टिस रवि रंजन, जस्टिस श्रीमती इन्द्रमीत कौर, जस्टिस एके पाठक ने प्रथम चरण में आज धमधा विकासखण्ड के ग्राम टेमरी का दौरा किया। साथ ही न्यायाधीशों द्वारा टेमरी लघु सिंचाई योजना का निरीक्षण भी किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग सचिव अंबलगन पी., कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, प्रमुख अभियंता इन्द्रजीत उईके, जल संसाधन राकेश नगरिया, मुख्य अभियंता महानदी जलाशय परियोजना समीर जार्ज, मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर दिनेश कुमार भगोरिया, अधीक्षण अभियंता सुरेश कुमार पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता एवं उड़ीसा राज्य से जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा दुर्ग जिले के अन्य विभागो के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे ।

Share this
READ MORE  आज शाम भिलाई पहुंचेंगे अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, जयंती स्टेडियम में कल से शिव महापुराण कथा