मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, एक साथ टकराई 11 गाड़ियां, कई घायल

Share this

दुर्ग न्यूज, 28 अप्रैल। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक के बाद एक 11 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। कारों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के ऊपर दूसरी कार चढ़ गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में किसी की मौत की कोई जानकारी नहीं है।

घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कई कारों के परखच्चे तक उड़ गए। कारों से ट्रक भी टकराया है, कई गाड़ियों का आगे का हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी मुख्य मार्ग से हटाने का काम किया जा रहा है।

Share this
READ MORE  ‘पुष्पा’ फिल्म देखकर आंध्र प्रदेश से करने लगे ‘लाल चंदन’ की तस्करी, 2 तस्करों से 60 लाख की लकड़ी बरामद