महानदी जल विवाद, फिर आएगी ट्रिब्यूनल की टीम, 40 लोगों का निरीक्षण दल पहुंचेगा बैराज क्षेत्र में

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायगढ़, 27 अप्रैल। महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए बने ट्रिब्यूनल का दौरा चार-पांच दिन बाद हो सकता है। रायगढ़ औैर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में महानदी बेसिन का जायजा लेने टीम दो-तीन मई को पहुंच सकती है। इसके लिए तैयारी प्रारंभ हो गई है। करीब आठ साल से ओडिशा और छग के बीच महानदी जल के बंटावारे को लेकर टकराव शुरू हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार ने एक ट्रिब्यूनल गठित किया था। अब ट्रिब्यूनल का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इसके पहले महानदी बेसिन क्षेत्र का दौरा करने के बाद निर्णय लिया जाना है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ओडिशा का कहना है कि छग ने महानदी का जल बहाव रोका है इसलिए हीराकुंड डैम का जल स्तर बेहद तेजी से घटा है। वहीं छग का कहना है कि महानदी छग से निकलती है इसलिए पानी भी ज्यादा मिलना चाहिए। ट्रिब्यूनल ने पहले चरण में विगत 18-22 अप्रैल तक निरीक्षण किया था। अब दूसरे चरण का निरीक्षण 29 अप्रैल से 3 मई तक होना प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि रायगढ़ आगामी 2-3 मई को टीम पहुंच सकती है। इस दौरान कलमा और साराडीह बैराज क्षेत्र के अलावा केलो डैम का भी निरीक्षण टीम कर सकती है।

Share this
READ MORE  बृजभूषण की बढ़ी मुश्किल, अवैध खनन के आरोपों की जांच करेगी कमेटी, NGT का आदेश