भिलाई की मास्टर एथलीट प्रभा ठाकुर ने ऋषिकेश के हिमालय बंजी जंपिंग में 351 फीट ऊंचाई से लगाई शौकिया एडवेंचर छलांग

Share this

 

भिलाई नगर, 10 मई। भारत की सबसे ऊंची बंजी जंपिंग करवाने वाली जगह हाइट 107 मीटर (351 फीट) से प्रभा ठाकुर ने बंजी जंपिंग किया है। यहां से सबसे ज्यादा उम्र में छलांग लगाने वाली महिला का रिकॉर्ड 35 वर्ष का था। भिलाई की मास्टर एथलीट प्रभा ठाकुर हाल ही में ऋषिकेश उत्तराखंड में 107 मीटर हाइट से कूदी और भारत की पहली 55 वर्षीय महिला बन गईं, जिसने इतनी ऊंचाई से बंजी जंपिंग की है। प्रभा ने बताया कि यहां कोई स्पेशल इवेंट नहीं था किंतु वो अपने एडवेंचर के शौक से वहां खुद से गईं और सफलतापूर्वक बंजी जंपिंग की।

Share this
READ MORE  'मजबूत कांग्रेस बुलंद भारत' के नारे के साथ कांग्रेस अधिवेशन का समापन